chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ

3 से 8 फरवरी तक रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में चलेंगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं, देशभर की 16 टीमें ले रहीं हिस्सा

The Chalta/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप–2026 का विधिवत शुभारंभ किया।


3 से 8 फरवरी तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में रेलवे एवं सर्विसेज सहित देशभर से पुरुष वर्ग की 10 तथा महिला वर्ग की 6 टीमें भाग ले रही हैं। यह चैंपियनशिप खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है।


उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


उन्होंने आगे कहा कि खेल अलंकरण समारोह जैसे आयोजनों के माध्यम से खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और राष्ट्रीय मंच मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button