
The Chalta/मैनपाट वितरण केन्द्र कार्यालय, रोपाखार (सीएसपीडीसीएल) द्वारा अपने स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन दिनांक 03 फरवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे रोपाखार कार्यालय परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रतनी माझी, जिला पंचायत सदस्य तथा जनपद पंचायत सदस्य की गरिमामय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि द्वारा विद्युत विभाग की 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए विभागीय कार्यों को जनहितकारी बताया गया।

विभाग की ओर से संजय पटेल, सहायक अभियंता, सीतापुर, दीपक कुमार निकुंज, कनिष्ठ अभियंता, मैनपाट वितरण केन्द्र, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभाग की उपलब्धियों के साथ-साथ पीएम सूर्यघर योजना की विशेषताओं, लाभों एवं प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई।
अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को अपने पीएम आवासों पर पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया, जिससे स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग, बिजली बिल में कमी तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके।
समारोह के दौरान कार्यालय की 25 वर्षों की यात्रा, उपभोक्ता सेवा में योगदान एवं भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा में विशेष वृद्धि हुई।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह की सफलता हेतु सहयोग प्रदान करने वाले समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



