chhattisgarhअन्तर्राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टोक्यो के ‘लिटिल इंडिया’ में महात्मा गांधी को किया नमन

बापू का शांति और सद्भाव का अमर संदेश पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है, गांधीजी की विचारधारा आज भी समाज को एक नई दिशा देने में सक्षम है”

The chalta/टोक्यो।जापान प्रवास पर गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी टोक्यो स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “बापू का शांति और सद्भाव का अमर संदेश पूरे विश्व में मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। गांधीजी की विचारधारा आज भी समाज को एक नई दिशा देने में सक्षम है।”

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भारतीय समुदाय के लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ की प्रगति तथा निवेश संभावनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री साय के जापान दौरे का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ में आईटी, टेक्सटाइल, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करना हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button