chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 375 नई एम्बुलेंसों का करेंगे शुभारंभ

108 संजीवनी एक्सप्रेस के तहत आपात सेवाओं को मिलेगी मजबूती, नवजात शिशुओं के लिए 5 विशेष एम्बुलेंस भी होंगी शुरू

The Chalta/छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 108 संजीवनी एक्सप्रेस (NAS) के अंतर्गत 375 नई इमरजेंसी एम्बुलेंस का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही नवजात शिशुओं के सुरक्षित परिवहन के लिए 5 विशेष नियो-नेटल एम्बुलेंस भी जनता को समर्पित की जाएंगी।

यह कार्यक्रम सुबह 11:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक, नया रायपुर (अटल नगर) में आयोजित होगा। इस पहल से राज्य में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

नई एम्बुलेंसों के संचालन से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा, वहीं नवजात शिशुओं के लिए शुरू की गई विशेष एम्बुलेंस से शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button