जनहित सर्वोपरि: पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश
अफवाहों पर रोक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई; घरेलू गैस से जुड़ी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन जारी

The Chalta/प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रशासन को स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, बाजार में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर रोक लगाने तथा जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए घरेलू गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं, शिकायतों या कालाबाजारी की जानकारी देने हेतु हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 जारी किया गया है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुशासन के संकल्प के तहत हर परिस्थिति में जनता की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।



