chhattisgarhसरगुजासीतापुर

मेहनतकश हाथों को सम्मान: 4.95 लाख भूमिहीन कृषि मजदूरों को ₹495 करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार से किया राशि अंतरण, बैगा-गुनिया परिवारों को भी मिला लाभ

The Chalta/छत्तीसगढ़ में श्रमवीरों के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार की धरती से दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 4.95 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹495 करोड़ से ज्यादा की राशि अंतरित की।

इस योजना के तहत पारंपरिक संस्कृति के संरक्षक 22,028 बैगा और गुनिया परिवारों को भी शामिल किया गया है, जिससे समाज के विशेष वर्गों को आर्थिक संबल मिल सके। योजना के माध्यम से प्रत्येक पात्र हितग्राही को प्रतिवर्ष ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

राज्य सरकार का उद्देश्य खेतों में मेहनत करने वाले भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। इस पहल से न केवल श्रमिकों को संबल मिलेगा, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सकारात्मक सुधार आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button