chhattisgarhसरगुजासीतापुर

UNICEF के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने किया नावापारा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, सिकल सेल कार्यक्रम की सराहना

अंबिकापुर स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1000 से अधिक मरीजों को मिला लाभ, डॉ. श्रीकांत सिंह चौहान के कार्यों की प्रशंसा

The Chalta/सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावापारा का निरीक्षण करने पहुंचे यूनिसेफ के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां संचालित सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रम की सराहना की। प्रतिनिधियों ने केंद्र में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार व्यवस्था तथा निगरानी तंत्र का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित मरीजों के उपचार एवं फॉलोअप व्यवस्था की समीक्षा की गई। व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर प्रतिनिधिमंडल ने केंद्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, अब तक यहां सिकल सेल बीमारी से ग्रसित 1000 से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। सरगुजा जिले के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे अन्य राज्यों से भी मरीज यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

जिला नोडल अधिकारी (सिकल सेल) डॉ. श्रीकांत सिंह चौहान की निगरानी में मरीजों को नियमित जांच, परामर्श और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रभावी कार्यप्रणाली और बेहतर परिणामों के चलते नावापारा शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने सिकल सेल कार्यक्रम के सफल संचालन और मरीजों को मिल रहे लाभ की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे अन्य क्षेत्रों के लिए भी एक मॉडल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button