chhattisgarhसरगुजासीतापुर

सीतापुर अनुविभाग में 19,514 किसानों को 9,635.58 लाख रुपए की आदान सहायता राशि वितरित,किसानों के चेहरों पर दिखी खुशी

कृषक उन्नति योजना के तहत आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों ने सौंपे प्रमाण पत्र, किसानों के चेहरों पर दिखी खुशी

The Chalta/कृषक उन्नति योजना अंतर्गत जनपद पंचायत सीतापुर के सभा कक्ष में आदान सहायता राशि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीतापुर अनुविभाग के कुल 19,514 किसानों के खातों में 9,635.58 लाख रुपये की आदान सहायता राशि अंतरित की गई। राशि मिलते ही किसानों के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी।


कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा छत्तीसगढ़), जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, किसान मोर्चा सरगुजा जिलाध्यक्ष अनिल निराला उरांव, आदिवासी मोर्चा सरगुजा जिलाध्यक्ष विंदेश्वरी लाल पैंकरा, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवभरोष बेक, कृषि विभाग की एसडीओ अनिता एक्का, जनपद पंचायत सीईओ बालगोविंद गुप्ता, तहसीलदार राजेश कुमार यादव, शाखा प्रबंधक उमा दास सहित जनपद सदस्य, सहकारी समितियों के प्रबंधक, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।


समारोह की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के मंगलाचरण से हुई, जिसके पश्चात कृषि विभाग द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। मंच संचालन शैलेन्द्र कुमार विशी द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा कर रही है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में सहायता राशि हस्तांतरित कर सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध किया है। सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


कार्यक्रम के दौरान लाभान्वित किसानों को अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। सहायता राशि प्राप्त होने से किसानों में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button