chhattisgarhसरगुजासीतापुर

सरगुजा जिला किसान कांग्रेस के 9 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति घोषित, सीतापुर से शिवभरोष बेक, सुनिल बखला….

पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव व जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक की अनुशंसा पर 9 ब्लॉकों में नई जिम्मेदारियाँ

जिला किसान कांग्रेस सरगुजा में संगठन विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिया गया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव एवं छत्तीसगढ़ जिला कांग्रेस सरगुजा अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक की अनुशंसा तथा प्रदेशाध्यक्ष के अनुमोदन के पश्चात जिला किसान कांग्रेस सरगुजा ग्रामीण के अध्यक्ष नागेश्वर यादव द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई।

जारी सूची के अनुसार उदयपुर से भागवत सिंह, लखनपुर से अजर राम चौधरी, बतौली से दुधेश्वर यादव, सीतापुर से शिवभरोष बेक, मैनपाट से सुनिल बखला, लुंड्रा से पवन साय, धौरपुर से सुभाष यादव, दरिमा से उमाशंकर चौधरी तथा अंबिकापुर से अमितेजत सिंह गोलू को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष नागेश्वर यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button