chhattisgarhखेलनेशनल

नया रायपुर में पूर्व कप्तान कपिल देव से सौजन्य भेंट, खेल विकास पर हुई सार्थक चर्चा

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बेल मेटल प्रतिमा व “पुण्यभूमि छत्तीसगढ़” कॉफी टेबल बुक भेंट कर किया गया स्वागत

The Chalta/नया रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एवं देश के गौरव Kapil Dev से सौजन्य मुलाकात की गई। इस अवसर पर उन्हें छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला परंपरा का प्रतीक बेल मेटल से निर्मित आकर्षक प्रतिमा तथा “पुण्यभूमि छत्तीसगढ़” कॉफी टेबल बुक भेंट कर माता कौशल्या की पावन भूमि पर आत्मीय स्वागत किया गया।


भेंटवार्ता के दौरान प्रदेश में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने, आधुनिक खेल अधोसंरचना के विकास, ग्रामीण एवं अंचल क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान तथा उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।

इस अवसर पर यह भी विचार-विमर्श किया गया कि प्रदेश के युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर उन्हें उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जाए। खेल को केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और अनुशासित जीवनशैली के आधार के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया गया।


भेंट कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें खेल और युवा सशक्तिकरण को लेकर भविष्य की संभावनाओं पर आशावादी दृष्टिकोण व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button