chhattisgarhसरगुजा

सरगुजा को बजट 2026–27 में बड़ी सौगात,किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए….

किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए करोड़ों के प्रावधान, विकास को नई गति

The Chalta/छत्तीसगढ/ मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय सरकार के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट 2026–27 में सरगुजा संभाग को कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और अधोसंरचना के लिए व्यापक वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। बजट भाषण (24 फरवरी 2026) के अनुसार सरगुजा क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए कई योजनाओं में प्रत्यक्ष राशि आवंटित की गई है ।


किसानों के लिए विशेष प्रावधान
सरगुजा–जशपुर विकास प्राधिकरण की राशि 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये की गई। सरगवा (अंबिकापुर) बैराज निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान। मेडकी बैराज (कांकेर) – 400 करोड़ रुपये (क्षेत्रीय सिंचाई लाभ) ,महादेव घाट बैराज (बस्तर क्षेत्र) – 100 करोड़ रुपये ,सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ब्याज मुक्त ऋण योजना हेतु 300 करोड़ रुपये का प्रावधान। इन प्रावधानों से सिंचाई क्षमता में वृद्धि और किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर फोकस

महिला स्व-सहायता समूह एवं मातृ शक्ति सशक्तिकरण योजनाएं – 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान।
आंगनबाड़ी संचालन – 800 करोड़ रुपये ,पूरक पोषण आहार – 650 करोड़ रुपये ,प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना – 120 करोड़ रुपये ,मिशन वात्सल्य – 80 करोड़ रुपये ,
नई योजना के तहत बालिकाओं के लिए 15 करोड़ रुपये का प्रावधान। इन योजनाओं से सरगुजा की हजारों महिलाओं और बालिकाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।


युवाओं के लिए शिक्षा व रोजगार
सरगुजा क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं शिक्षा ढांचे के विस्तार हेतु
मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए 50 करोड़ रुपये।
बस्तर–सरगुजा में एग्री एवं एग्रो-फॉरेस्ट प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश हेतु 100 करोड़ रुपये का प्रावधान। लघु आजीविका इकाइयों (बकरी पालन, मधुमक्खी पालन) के लिए 15 करोड़ रुपये। इससे स्थानीय युवाओं को कृषि आधारित उद्योगों और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

सड़क, स्वास्थ्य और अधोसंरचना
मुख्यमंत्री बस सेवा योजना – 10 करोड़ रुपये ,होम-स्टे नीति क्रियान्वयन – 10 करोड़ रुपये ,बस्तरनेट परियोजना (डिजिटल कनेक्टिविटी) – 5 करोड़ रुपये ,विभिन्न सड़क परियोजनाएं (सरगुजा–जशपुर क्षेत्र सहित) – कई मदों में 7 से 28 करोड़ रुपये तक का प्रावधान।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मैनपाट एवं कोतेबिरा को 5 करोड़ की राशि का प्रावधान रखा गया है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा के जिला अध्यक्ष अनिल निराला उरांव ने सबसे पहले ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री श्री बिष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओमप्रकाश चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए The Chalta.com से वार्ता लाभ में कहा:- बजट 2026–27 में सरगुजा के लिए कृषि, सिंचाई, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना पर विशेष ध्यान दिया गया है।

        आगे उन्होंने कहा सरकार का फोकस स्पष्ट है- किसान मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होगा, युवा सशक्त होंगे तो रोजगार बढ़ेगा, और महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो परिवार समृद्ध होगा। यह बजट सरगुजा को विकास की नई रफ्तार देने वाला माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button