chhattisgarhसरगुजासीतापुर

नगर पंचायत सीतापुर की निविदा प्रक्रिया पर उठे सवाल, नगर प्रशासन का दावा—प्रक्रिया वैधानिक और परिषद की सहमति से पूर्ण

“निविदा प्रक्रिया के दौरान हम सभी पार्षद उपस्थित थे। परिषद की जानकारी और सहमति से ही कार्य किया गया है।” - विवेक नामदेव,नगर पंचायत उपाध्यक्ष सीतापुर

The Chalta/नगर पंचायत सीतापुर में 20 जनवरी 2026 को आयोजित मैनुअल निविदा प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में सीएमओ, नगर पंचायत सीतापुर को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा गया है, जिसमें निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि निविदा की सूचना ऐसे समाचार पत्र में प्रकाशित कराई गई, जो पिछले लगभग 10 वर्षों से नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित रूप से उपलब्ध ही नहीं है।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रक्रिया से सीमित ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने का प्रयास प्रतीत होता है। पूर्व में आयोजित निविदाओं के परिणामों का हवाला देते हुए बताया गया कि सामान्यतः 10 से 15 ठेकेदार निविदा में भाग लेते रहे हैं, जबकि इस बार प्रतिस्पर्धा सीमित रही।

इधर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विवेक नामदेव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न हुई है। उन्होंने कहा, “निविदा प्रक्रिया के दौरान हम सभी पार्षद उपस्थित थे। परिषद की जानकारी और सहमति से ही कार्य किया गया है।”

वहीं सीएमओ, नगर पंचायत सीतापुर ओमप्रकाश शर्मा ने भी स्पष्ट किया कि टेंडर पूरी तरह विधिसम्मत तरीके से जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि निविदा की सूचना अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है और नगर पंचायत परिषद के सदस्यों की मौजूदगी एवं सहमति से ही पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। वहीं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button