chhattisgarhसरगुजासीतापुर

मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य आगाज़: CM विष्णु देव साय ने किया शुभारंभ, 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

हर वर्ष तय तिथि पर होगा महोत्सव, सरकार देगी ₹50 लाख; पर्यटन विस्तार व सीतापुर में आधुनिक बस स्टैंड की घोषणा

The Chalta/सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में आज 13 फरवरी से तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। यह महोत्सव 13, 14 और 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, लुण्ड्रा एवं सीतापुर के विधायक प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


सरगुजा को 527 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले को 527 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैनपाट महोत्सव को हर वर्ष आयोजित किया जाएगा और इसके लिए जल्द ही एक निश्चित तिथि तय की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार हर वर्ष महोत्सव के आयोजन के लिए ₹50 लाख की राशि प्रदान करेगी, ताकि इसे और अधिक भव्य रूप दिया जा सके।

सीतापुर के स्थानीय विधायक रामकुमार टोप्पो की मांग पर मुख्यमंत्री ने मैनपाट में पर्यटन स्थलों के विस्तार के लिए ₹1 करोड़ की स्वीकृति दी। साथ ही सीतापुर में सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक बस स्टैंड के निर्माण की भी घोषणा की।


प्रदेश में पूरी हो रही मोदी की हर गारंटी”: सीएम साय
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है, जिससे प्रदेश की जनता संतुष्ट है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है और बीते दो वर्षों में सुरक्षा बलों ने कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 31 मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।
पर्यटन और धार्मिक स्थलों का होगा विकास


मुख्यमंत्री ने कहा कि मैनपाट सहित सरगुजा और छत्तीसगढ़ के कई पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों को विकसित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। पीएम आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं और दूरस्थ बस्तियों तक विकास पहुंचाने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है।


तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही सरगुजा में उत्सव का माहौल बन गया है। आने वाले तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक कला प्रस्तुतियों और पर्यटन गतिविधियों से मैनपाट गुलजार रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button