किसानों के मुद्दों पर केंद्रित रहा बजट संवाद कार्यक्रम, सांस्कृतिक भवन में आयोजन
केंद्रीय बजट 2026–27 किसान हितैषी, मोर्चा में मोर्चा किसान मोर्चा: अनिल अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष
The Chalta/सीतापुर, 12 फरवरी 2026।
केंद्रीय बजट 2026–27 में किसानों के हित में किए गए प्रावधानों पर जनसंवाद एवं प्रेस वार्ता का आयोजन सांस्कृतिक भवन, सीतापुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अनिल निराला ने अतिथियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी स्वयं को अध्यक्ष मानकर कार्य करे और किसानों से सीधे जुड़कर संगठन को सशक्त बनाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल अग्रवाल ने किसान मोर्चा की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान मोर्चा में जाति, वर्ग या आर्थिक भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। यहां सभी किसान समान रूप से सम्मानित हैं और किसानों के हित सर्वोपरि हैं।
मुख्य वक्ता रोशन गुप्ता ने केंद्रीय बजट 2026–27 को किसानों के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि का रोडमैप बताते हुए विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013–14 में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का बजट ₹27,662 करोड़ था, जो वर्ष 2026–27 में बढ़कर ₹1,40,529 करोड़ हो गया है, जो 5 गुना से अधिक वृद्धि को दर्शाता है।
उन्होंने पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन के बजट में वृद्धि, पशु चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, मत्स्य मूल्य शृंखला के सुदृढ़ीकरण, उच्च मूल्य वाली फसलों के प्रोत्साहन, गेहूं के MSP में वृद्धि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कृषि प्रणाली (BHARAT–VISTAAR), सहकारिता को कर में राहत, पीएम–किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना तथा पीएम धान–धान्य कृषि योजना के प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बजट स्पष्ट संदेश देता है कि किसान देश की शक्ति हैं और सरकार बीज से बाजार तक किसानों के साथ खड़ी है।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री महेंद्र सिंह ने किया और कार्यक्रम के अंत में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री जितेश्वर पाठक ने उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं किसानों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा ज़िला मंत्री नीरू मिस्त्री ,किसान मोर्चा ज़िला महामंत्री महेन्द्र सिंह आदिवासी मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष बिन्देश्वरी लाल पैकरा , उपाध्यक्ष अजीत सिंह , उपाध्यक्ष सुनील तिवारी , राजापुर मंडल अध्यक्ष भगत सिंह पैंकरा, रंजित गुप्ता, रुपेश गुप्ता ,प्रदीप अग्रवाल, मंत्री विक्की सोनी, मंत्री,मनोज यादव, एससी मोर्चा जिला महामंत्री रामदयाल चौहान, एससी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण नामदेव,सह कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, आशीष गुप्ता , प्रदुमन पैंकरा वरिष्ठ नेता नेमलाल गुप्ता ,अनेश्वर गुप्ता , नंद कुमार मोदी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीतापुर ओम प्रकाश गुप्ता, राजापुर जगेश्वर अगरिया , धौंरपुर बाली यादव, लूंड्रा अरविंद गुप्ता रामगढ़ कैलाश सिंह, बतौली संजय यादव ,इलू गुप्ता रामसुंदर प्रजापति, मोहन सिंग, ललिता तिवारी ,सहित काफ़ी संख्या में क्षेत्र के किसान कार्यक्रम में उपस्थित थे।



