एम.एल.ए. एजुकेशन कोर परिसर में पुस्तकालय भवन का भूमि पूजन संपन्न
विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को मिलेगी नई दिशा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी और सुलभ

The Chalta/एम.एल.ए. एजुकेशन कोर परिसर में विद्यार्थियों के शैक्षणिक, बौद्धिक एवं शोधात्मक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से प्रस्तावित पुस्तकालय (लाइब्रेरी) भवन निर्माण का शुक्रवार को विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य आतिथ्य में विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में एम.एल.ए. एजुकेशन कोर के अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, जिला मंत्री, मंडल उपाध्यक्ष, महामंत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष, वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में युवा साथी एवं कर्मठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा कि यह पुस्तकालय विद्यार्थियों के अध्ययन, शोध एवं बौद्धिक उन्नयन का सशक्त केंद्र बनेगा। इसके माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुलभ बनाया जा सकेगा तथा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे।

भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



