गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का किया आह्वान

The Chalta/गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन हमें भारत के संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय के अधिकार दिए हैं। इन्हीं मूल्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं और एकजुट होकर समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दें।
मुख्यमंत्री ने अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। 🇮🇳



