chhattisgarhसरगुजासीतापुर
भाजपा ने अनुभवी कार्यकर्ता अनिल अग्रवाल को सौंपी नई जिम्मेदारी
1977 से संगठन में सक्रिय सीतापुर जनपद उपाध्यक्ष को पार्टी नेतृत्व ने दिया नया दायित्व

The Chalta/सीतापुर के वर्तमान जनपद उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व समर्पित कार्यकर्ता अनिल अग्रवाल को पार्टी संगठन द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 1977 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े अनिल अग्रवाल ने संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए निष्ठा, अनुशासन और कर्मठता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।

पार्टी नेतृत्व ने उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, कार्यशैली और जनसंपर्क को ध्यान में रखते हुए यह नई जिम्मेदारी प्रदान की है। अनिल अग्रवाल के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारी में भी संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



