chhattisgarhसरगुजासीतापुर

पत्रोपाधी अभियंता संघ अंबिकापुर में नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी गठित, संगठन को मिली नई दिशा

सुश्री पूनम राजवाड़े बनीं पहली महिला क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, निर्विरोध चयन ने बढ़ाया गौरव

The Chalta/अंबिकापुर/छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधी अभियंता संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन आज अंबिकापुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में अंबिकापुर क्षेत्र से 50 से अधिक अभियंताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सर्वसम्मति से इंजीनियर आर. के. जायसवाल (सहायक अभियंता, अंबिकापुर ग्रामीण) को क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा इंजीनियर रवी कुमार साहू (कनिष्ठ यंत्री, रामानुजनगर) को क्षेत्रीय सचिव चुना गया।

इस बार कार्यकारिणी में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई- सुश्री पूनम राजवाड़े (कनिष्ठ यंत्री, राजापुर) पहली महिला क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुनी गईं।

उनकी इस उपलब्धि पर – चंद्रकुमार सिदार सहित राजापुर क्षेत्र के सभी लाइनमैन एवं कर्मचारियों ने हृदयपूर्वक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। पदभार मिलने की खबर जैसे ही राजापुर पहुँची, साथियों में उत्साह और गर्व की एक विशेष लहर दौड़ पड़ी। सभी कर्मचारियों ने इसे संगठन में महिला नेतृत्व की सशक्त शुरुआत बताते हुए कहा कि पूनम राजवाड़े का चयन हर कर्मचारी के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।

साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव शांतिपूर्वक एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रांतीय महासचिव इंजीनियर दीपक कुमार निकुंज, प्रांतीय उपाध्यक्ष इंजीनियर सुरजीत कुमार गुप्ता, प्रांतीय लीगल सेक्रेटरी इंजीनियर शादाब अहमद, प्रांतीय ऑफिस सेक्रेटरी मुकेश मरावी, केंद्रीय संयुक्त सचिव इंजीनियर गणेश जायसवाल, क्षेत्रीय संयोजक इंजीनियर मनीष खत्री सहित कई पदाधिकारी और सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकता, मजबूती और अभियंताओं के हितों के संरक्षण हेतु समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button