बतौली में हुआ कुछ ऐसा, जिसे जानकर हर कार्यकर्ता हुआ गर्वित — आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी में हुआ खास ऐलान!
सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में “लोकल फॉर वोकल” को बढ़ावा देने के लिए भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही उत्साहपूर्ण उपस्थिति...

The chalta/सीतापुर (छत्तीसगढ़):
सीतापुर विधानसभा के बतौली मंडल में आज “विधानसभा सम्मेलन एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प संगोष्ठी” का आयोजन बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं कैबिनेट दर्जा प्राप्त माननीय अनुराग सिंह देव जी ने की।
इस अवसर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो जी, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, जिला उपाध्यक्ष विकास पांडे, भाजपा प्रवक्ता संतोष दास, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष जन्मेजय मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह, तजिंदर सिंह बग्गा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बतौली रज्जू राम, विधायक प्रतिनिधि सरवन कुमार दास, जनपद उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नवानगर बालनाथ यादव, सीतापुर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सदावर्ती, बतौली मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, मैनपाट मंडल अध्यक्ष श्रीराम यादव, जिला मंत्री भाजपा सरगुजा रजनीश पांडे, मैनपाट जनपद उपाध्यक्ष अनिल सिंह, हरी गुप्ता, अशोक गुप्ता, और हितेश्वर पाठक सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर जोर
संगोष्ठी में भाजपा सरकार के जनहितकारी कार्यों और देश के विकास में उसके योगदान की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि अनुराग सिंह देव जी ने कहा —
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय जी की सरकार का मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत बनाना है। ‘लोकल फॉर वोकल’ के माध्यम से हम अपने स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बना सकते हैं।”
वहीं विधायक रामकुमार टोप्पो जी ने कहा कि —
“जब तक हम किसी पर निर्भर रहेंगे, तब तक आत्मनिर्भर नहीं बन सकते। यह अभियान घर से लेकर देश तक आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

स्व सहायता समूहों की प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह
कार्यक्रम में स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया और आगंतुकों को उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
मुख्य अतिथि एवं विधायक द्वारा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का सम्मान भी किया गया।
अभियान का संदेश
इस अवसर पर सभी ने मिलकर संकल्प लिया —
#लोकल_फॉर_वोकल को बढ़ावा दें।
#Make_in_India और #Made_in_India उत्पादों का उपयोग करें।
स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देकर भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाएं।