chhattisgarh

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जल्द होगी समाप्त, स्वास्थ्य मंत्री ने किया समाधान का दावा

10 में से 4 मांगें पूरी, 3 पर चर्चा जारी; मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कर्मचारियों से ड्यूटी पर लौटने की अपील की

The chalta/एक महीने से अधिक समय से चल रही एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों की हड़ताल अब समाप्ति की ओर बढ़ती दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस विषय पर अहम जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि हड़ताल को लेकर उच्च स्तरीय बैठकें की गई हैं और कर्मचारियों से संवाद भी लगातार जारी है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की 10 सूत्रीय मांगों में से 4 को लिखित रूप से स्वीकार कर लिया गया है, जबकि 3 अन्य मांगों पर चर्चा चल रही है। मंत्री ने कहा, “हमने कर्मचारियों की 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा को स्वीकृति दे दी है, जो एक बड़ा कदम है।”

ग्रेड पे निर्धारण पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार को इस पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यदि इसे लागू किया गया तो कई अधिकारियों का वेतन घट सकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में रिपोर्ट आने के बाद, यदि यह राज्य हित में उपयुक्त पाया गया तो योजना को लागू किया जाएगा।

मंत्री जायसवाल ने आश्वासन देते हुए बताया कि हड़ताल समाप्त करने की स्वीकृति मिल चुकी है और कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे आज शाम तक अपनी ड्यूटी पर लौट आएं।

सरकार और एनएचएम कर्मचारियों के बीच बातचीत का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि कर्मचारी सरकार के आश्वासन पर कितना भरोसा करते हैं और कार्यस्थल पर कब तक लौटते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button