chhattisgarhसरगुजा

उप निरीक्षक शिशिर कांत सिंह पदोन्नत होकर बने निरीक्षक

कर्त्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और बहादुरी के लिए पहचान रखने वाले शिशिर कांत सिंह वर्तमान में उदयपुर थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं...

सरगुजा। उदयपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिशिर कांत सिंह को राज्य सरकार ने पदोन्नति प्रदान कर निरीक्षक बना दिया है। इस संबंध में DGP अरूण गौतम ने 20 अगस्त 2025 को आदेश जारी किया। पूरे सरगुजा संभाग से इस बार केवल शिशिर कांत सिंह को ही पदोन्नति का लाभ मिला है।  राज्य भर के 25 उप निरीक्षकों को पदोन्नत किया गया है।

कर्त्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और बहादुरी के लिए पहचान रखने वाले शिशिर कांत सिंह वर्तमान में उदयपुर थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वे ग़ैर जिला बल से जुड़े हुए अधिकारी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

फिलहाल, सभी पदोन्नत अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही कार्यरत रहने का निर्देश दिया गया है। नई पदस्थापना से संबंधित आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

पदोन्नति की खबर मिलते ही परिवारजन, मित्रों, थाना स्टाफ एवं क्षेत्रवासियों ने शिशिर कांत सिंह को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदोन्नत निरीक्षकों की सूची एवं वर्तमान पदस्थापना –

  1. नागेश तिवारी – कोरबा
  2. सुशील कुमार त्रिपाठी – मोहला-गानपुर-अंतागढ़ चौकी
  3. राकेश वर्मा – जीआरपी रायपुर डीसी आारबी
  4. मयंक मिश्रा – बेमेतरा
  5. मानकुंवर – बिलासपुर
  6. मनोहर लाल सिन्हा – जांजगीर-चांपा
  7. शिशिर कांत सिंह – सरगुजा (गैर जिला बल)
  8. शिशिर पाण्डेय – गरियाबंद
  9. देवेश कुमार साहू – विशेष पु.मु., रायपुर
  10. संतोष सिंह – महासमुंद
  11. विमल कुमार लावनिया – कबीरधाम
  12. मोहम्मद फिरोज – सुकमा
  13. डालूदास मानिकपुरी – रायपुर
  14. भूषण चन्द्राकर – राजनांदगांव
  15. तामेश कुमार साहू – विशेष पु.मु., रायपुर
  16. राकेश कुमार सूर्यवंशी – जांजगीर-चांपा
  17. देवेन्द्र कुमार देवांगन – विशेष पु.मु., रायपुर
  18. नवीन सिंह राजपूत – दुर्ग
  19. पारस पटेल – जांजगीर-चांपा
  20. रमेश कुमार साहू – एसआईए पु.मु. रायपुर
  21. ताराचंद – सहद्ध. पु.मु. रायपुर
  22. सरिता तिवारी – पुलिस महिला नि. कार्यालय, बिलासपुर
  23. विनोद कुमार कश्यप – महासमुंद
  24. कौमल भूषण पटेल – कांकेर
  25. भावेश शेण्डे – बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button