chhattisgarhसीतापुर
मैनपाट जनपद में संतोषी पैंकरा अध्यक्ष एवं अनिल सिंह उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी ने लहराया परचम
समर्थकों ने विधायक रामकुमार के मौजूदगी में निकाली विजय रैली..

आज 08/03/2025 को जनपद पंचायत मैनपाट अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया, भारतीय जनता पार्टी समर्थित संतोषी पैंकरा ने कांग्रेस पार्टी समर्थित सुशीला खेस को एक वोट से हराकर अध्यक्ष निर्वाचित हुईं वहीं अनिल सिंह निर्विरोध उपाध्यक्ष बने।
इस अवसर पर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकाल उत्सव मनाया। विधायक रामकुमार टोप्पो ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित विजयी होकर जनपद पहुंचे सदस्यों को बधाई दी और कहा अब त्रिपल इंजन की सरकार है मैनपाट का विकास होगा।