chhattisgarhसरगुजासीतापुर

कस्तुरबा गांधी छात्रावास सीतापुर में छात्रा से मारपीट का आरोप

12वीं की छात्रा के परिजनों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, जांच के निर्देश

कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय सीतापुर में रहकर कन्या शाला में 12वीं की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ छात्रावास अधीक्षिका द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को लिखित शिकायत सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा अवकाश के दौरान घर गई हुई थी और 9 मार्च तक घर पर रहकर परीक्षा की तैयारी करने की योजना थी। लेकिन पड़ोस में आयोजित विवाह समारोह के दौरान डीजे और बाजे-गाजे के शोरगुल से उसकी पढ़ाई प्रभावित होने लगी। चूंकि छात्रा 12वीं कक्षा की है और उसके तीन प्रश्नपत्र हो चुके हैं, शेष परीक्षाओं की तैयारी को ध्यान में रखते हुए वह पुनः छात्रावास लौट आई।

परिजनों का आरोप है कि छात्रावास वापस आने पर अधीक्षिका गीता बघेल ने “अभी क्यों आई?” कहते हुए छात्रा को डांटा और थप्पड़ मार दिया। घटना से छात्रा आहत बताई जा रही है।

इसी बीच एक अन्य छात्रा ने भी अधीक्षिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रावास में छात्राओं को गलत जानकारी देने की सीख दी जाती है। छात्रा के अनुसार, “जांच होने पर सोयाबीन बड़ी को हरी सब्जी बताने जैसे निर्देश दिए जाते हैं।” हालांकि ये सभी आरोप जांच का विषय हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं अपर कलेक्टर रामसिंह ठाकुर ने बीईओ एवं संबंधित अधिकारियों को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button